

मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव स्मृति विचारपीठ 27 को
बीकानेर। बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के संस्थापक अध्यक्ष कीर्तिशेष मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव की स्मृति में गठित मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव स्मृति विचारपीठ के अंतर्गत मुख्य अतिथि डॉ. सुमन्त व्यास, माननीय कुलगुरु, राजकीय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर समसामयिक विषय पर संभागियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर संस्था द्वारा बीकानेर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षणों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चुनिंदा प्रशिक्षकों-संदर्भ व्यक्तियों को मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव स्मृति सम्मान से पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिनमें बीकानेर शहरी क्षेत्र से श्रीमती पुष्पलता चौहान एवं श्रीमती खुशबु भाटी, खाजूवाला से श्रीमती कौशल्या वर्मा, नोखा से श्रीमती पोली सोनवाल, जामसर से श्री जितेन्द्र मोदी, लूणकरणसर से श्री बीरबलराम देहड़, श्रीडूंगरगढ़ से श्रीमती संपत प्रजापत एवं श्रीकोलायत से श्रीमती सरोज कुमावत के नाम शामिल हैं। मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव स्मृति विचारपीठ का यह आयोजन दिनांक 27 अक्टुबर, 2025 को दोपहर 1.00 को स्थानीय प्रौढ़ शिक्षा भवन सभागार, सरस्वती पार्क के पास, पुरानी गिन्नाणी, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।
