Bikaner Bikaner District

गौवंश के लिए लापशी की महाप्रसादी

गौवंश के लिए लापशी की महाप्रसादी
बीकानेर। फोटो पत्रकारिता के 25 वर्ष सफलता के साथ पूरे होने पर मनीष पारीक ने आज गंगा पिंजरापोल में गौ वंश के लिए गुड लापशी कर महा प्रसादी का आयोजन कर रजत जयंती समारोह मनाया। इस अवसर पर देकिशन चांडक ने कहा कि मनीष पारीक ने फोटो पत्रकारिता को नूतन आयाम दिया। संत छैल बिहारी ने कहा कि मनीष पारीक ने फोटो पत्रकारिता में पारीक ने समाज को गौरवान्वित किया है। कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि मनीष पारीक ने महज अठारह वर्ष में फोटो पत्रकारिता में रचनात्मक कार्य करते हुए राष्ट्रीय ऑर अंतरराष्ट्रीय पर अपनी पहचान बनाई। इस अवसर सैकड़ों गौ भक्तों की उपस्थिति में मनीष पारीक को दुपट्टा व माला पुष्पवर्षा के साथ मनीष पारीक का सपरिवार स्वागत अभिनंदन किया गया।
गौशाला में भजन, कीर्तन गौ आरती के बाद गायों के लिए महाप्रसादी रखी गई । इस अवसर नन्द किशोर चांडक, विनीता चांडक, गोपाल राठी , पृथ्वी सिंह पंवार, अलका बिश्नोई कुम्हार, नारायण सोनी ,एडवोकेट विनोद जोशी समेत सैकड़ो गौ भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *