Bikaner Bikaner District Rajasthan

सम्यक दर्शन से शाश्वत वस्तु के प्रति प्रेम

सम्यक दर्शन से शाश्वत वस्तु के प्रति प्रेम
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मंथन प्रभ सागर व मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधिश्रीजी के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास स्थल ढढ्ढा कोटड़ी में रविवार को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बालक-बालिकाओं का शिविर आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को प्रवचन स्थल पर 9 दिन की तपस्या करने वाली श्रीमती कीर्ति कोचर का कोठारी व पूगलिया परिवार की श्राविकाओं, खरतरगच्छ महिला परिषद की सदस्याओं ने तथा नीमच, म.प्र. के वरिष्ठ श्रावक पारस पगारिया व रेखा पगारिया का अभिनंदन खरतगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के उपाध्यक्ष कमल सेठिया, नरेन्द्र पूगलिया तथा उदयरामसर के वरिष्ठ श्रावक एन. भंडारी ने किया। पारस पगारिया ने भावभरा गीत ’’ गुरु तेरे चरणों की’’ भजन सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *