Ajmer Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan

लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने कैडेट्स के साथ किया संवाद

लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने कैडेट्स के साथ किया संवाद
जयपुर। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सदर्न कमांड ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर का दौरा किया। उन्हें विद्यालय द्वारा कैडेट्स के सर्वांगीण विकास हेतु उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई, जिनमें विशेष रूप से शिक्षा, सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और चरित्र निर्माण पर बल दिया गया। जनरल अधिकारी ने विद्यालय की उच्च मानकों वाली परंपरा की सराहना की और कैडेट्स को भविष्य के सैन्य नेतृत्व के रूप में तैयार करने हेतु संकाय एवं स्टाफ के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर आर्मी कमांडर ने कैडेट्स के साथ एक प्रेरक संवाद सत्र किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स से उनके अनुभवों, आकांक्षाओं और चुनौतियों पर चर्चा की तथा उनके प्रश्नों का धैर्य पूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने उन्हें अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और देशभक्ति को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। यह संवाद कैडेट्स के लिए प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *