

उत्कृष्ट कार्य करने वाले एल.आई.सी. अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान
बीकानेर। एल.आई.सी. के विकास अधिकारी राहुल जैसवाल के अभिकर्ता संगठन की यूनिट मीटिंग हुई जिसमें बीकानेर प्रथम शाखा के मुख्य प्रबंधक हुलास मल व्यास तथा सं. शाखा प्रबंधक प्रशान्त चाण्डक ने इस वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं का सम्मान किया तथा मुख्य प्रबंधक हुलास मल व्यास ने एल.आई.सी.व शाख प्रथम की उपलब्धियां साक्षा की तथा अधिकतम नव व्यवसाय हेतु प्रेरित किया तथा सं. शाखा प्रबंधक प्रशान्त चाण्डक ने एल.आई.सी. में हुए डिजीटल व अन्य परिवर्तनों पर चर्चा की। मीटिंग का संचालन विकास अधिकारी राहुल जैसवाल द्वारा किया गया तथा जसवाल द्वारा विभिन्न नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अन्त में विशिष्ट अभिकर्ता श्री गणेशाराम स्वामी, विवेक देवड़ा, मो. अमीन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
अभिकर्ता ममता पारीक द्वारा सभी उपस्थित अधिकारी एवं अभिकर्ताओं तथा विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
