

विधिक अभिप्रेरणा शिविर आयोजित
बीकानेर। श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने योगाभ्यास किया योग गुरु अरुणा त्यागी ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। उसके बाद खुला मंच कार्यक्रम रखा गया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने अपनी स्व रचित रचनाएं , विचार ओर गीत प्रस्तुत किए।
दूसरे सत्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप विधिक अभिप्रेरणा शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के तत्वावधान में रखा गया जिसमें मनोज सुरोलिया, वर्षा गहलोत ने बालिकाओं को महिला संरक्षण से संबंधित विधि ओर कानूनों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं से खुली चर्चा द्वारा उनको विधि के प्रति जागरूक किया। अंत में प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने इनको स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र जोशी ने किया
