

स्वामी की 3 पुस्तकों का लोकार्पण समारोह 9 अक्टूबर को
बीकानेर। हिन्दी राजस्थानी में समान अधिकार रखने वाले साहित्यकार, चिकित्सक शंकरलाल स्वामी की तीन पुस्तकों का लोकार्पण समारोह 9 अक्टूबर गुरूवार को होगा। कार्यक्रम समन्वयक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कथाकार डॉ.अशफ़ाक़ कादरी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि व्यंग्यकार सम्पादक प्रो.डॉ.अजय जोशी विशिष्ठ अतिथि कवयित्री डॉ.कृष्णा आचार्य और हरिशंकर आचार्य होंगे। लोकार्पित होने वाली तीनों पुस्तकों पर डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, डॉ. समीक्षा व्यास और डॉ. कृष्णलाल विश्नोई अपनी बात रखेंगे।
