

स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट, शैक्षणिक योगदान को किया स्मरण
बीकानेर। वेटरनरी पब्लिक हेल्थ विषय पर स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी द्वारा लिखित पुस्तक की एक प्रति उनकी माताजी श्रीमती शकुंतला पुरोहित ने राजस्थान के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को राजभवन में विशेष मुलाकात के दौरान भेंट की। इस गरिमामय एवं भावपूर्ण अवसर पर स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी के पति सुनील जोशी भी उपस्थित रहे। पुस्तक भेंट करने के इस विशेष क्षण के साक्षी अनिल व्यास, अनिल शर्मा, डॉ. आनंद राज, डॉ. राजा पुरोहित तथा कुलदीप सिंह बने। यह अवसर स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी के शैक्षणिक योगदान और वेटरनरी पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्यों को स्मरण करने का एक भावुक एवं प्रेरणादायक क्षण रहा। उपस्थित जनों ने उनके कार्यों को समाज और शिक्षा जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
