

नन्दियों के लिए लापसी की सवामणी बनाकर खिलाई
बीकानेर नोखा नगरपालिका द्वारा निर्मित व निराश्रित गोवंश सेवा समिति द्वारा संचालित रायसर रोड़ पर स्थित नन्दीशाला नोखा में मळ मास व मकर संक्रांति के पुनीत अवसर पर नन्दीशाला नोखा में मंगलवार को नन्दियों के लिए लापसी की सवामणी बनाकर नन्दियों को खिलाई गई। इस मौके पर आज 32 सवामणी का सहयोग नन्दियों के लिये अलग-अलग दानदाताओं द्वारा किया गया। नन्दीसेवको द्वारा लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा परिवार व किशनलाल कुम्हार परिवर द्वारा हरि सब्जियां व गुड़ नन्दियों को खिलाया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर आज नन्दीग्रास मासिक योजना के अंतर्गत भी अलग-अलग भामाशाहों द्वारा सहयोग प्राप्त हुवा व सत्यनारायण महावीर प्रसाद तापड़िया परिवार द्वारा 24 क्विंटल व मोहनलाल लखारा परिवार द्वारा 26 क्विंटल चारा नन्दीशाला में नन्दियो के लिए डलवाय गया।इस अवसर पर निराश्रित गोवंश सेवा समिति के सचिव निर्मल कुमार भूरा द्वारा सभी भामाशाहो का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर पार्षद अंकित तोषनीवाल,किशोर दम्माणी,राजेश भूरा,इन्द्रचन्द झंवर,पूनम नाई, प्रेमचंद बजाज,उमेश राठी,श्रीकिशन महाराज व मातृ शक्ति में जयश्री भूरा, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष राधामणि चितलांगिया,मैना तापड़िया,शान्ति मूंदड़ा,सरिता चाण्डक,सुनीता बाहेती सहित नन्दी सेवक उपस्थित रहे।
