Bikaner Bikaner District Rajasthan

कुसुम देवी डागा स्मृति निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर कल

कुसुम देवी डागा स्मृति निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर कल
बीकानेर।  मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में सतरहवां कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर मंगलवार 04 मार्च को आयोजित होगा । कार्यक्रम समन्वयक तोलाराम पेडीवाल ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षशील रही समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से 17 वर्ष पहले प्रारंभ किये गये निशुल्क कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर मंगलवार, 4 मार्च को सुबह 10:30 बजे नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा, नया शहर थाने के पीछे आयोजित होगा । कार्यक्रम प्रभारी पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा ने बताया कि घुटना पीड़ितों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जाँच कर जरुरतमंद मरीजों को हाथों हाथ निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे । अनुभवी चिकित्सक डॉ हेमन्त व्यास, डॉ सुभाष भास्कर , डाॅ भारती पुरोहित एवं डाॅ. आस्था अग्रवाल सहित अनेक चिकित्सक शिविर में सेवाएँ प्रदान करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *