

कुलरिया मिले खिलाड़ियों से
बीकानेर। समाजसेवी नरसी कुलरिया रविवार को एकलव्य अकादमी में पहुंचे। खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन कर रही है, और एकलव्य अकादमी के ये खिलाड़ी निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत की शान बनेंगे। कुलरिया ने खिलाड़ियों से उनके खेल और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की। उन्होंने तीरंदाजी के उपकरणों की जानकारी लेते हुए तीर चलाकर तीरंदाजी का भी अनुभव लिया। इस दौरान उनके साथ तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने खेल की बारीकियों को साझा किया।
इस अवसर पर अकादमी के खिलाड़ी हर्षित स्वामी, मान्यता सुथार, जयंत धामू, युवराज कल्ला, चयन जोशी, राज व्यास, भंवरलाल व्यास, सुरेंद्र जोशी, शशांक शेखर जोशी इनके अलावा वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी मुक्ति संस्थान के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष, रविंद्र हर्ष गिरिराज जोशी सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
