

कृष्ण माहेश्वरी मंडल ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
बीकानेर। मरू नायक मोहता चौक स्थित श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल कार्यालय में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। मंडल के मंत्री सुशील कुमार करनानी के साथ अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के नेतृत्व में मां सरस्वती का पूजन किया गया। मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि माहेश्वरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाले सेठ गिरधर दास मुंधडा पुरस्कार की घोषणा अति शीघ्र आगामी बैठक में तय करके घोषित कर दी जायेगी।
