Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

8 मार्च को घुटनों को मिलेगी राहत, सेवाभावी चिकित्सकों का होगा सम्मान

8 मार्च को घुटनों को मिलेगी राहत, सेवाभावी चिकित्सकों का होगा सम्मान
बीकानेर। मुक्ति संस्था द्वारा समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति में लगातार 18वें साल घुटना दर्द निवारण शिविर रविवार को नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा परिसर में आयोजित किया जाएगा। महिलाओं के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्षरत रही समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति में 17 वर्ष पूर्व शुरू किया गया यह निशुल्क शिविर आज सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बन चुका है। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट महेंद्र जैन ने बताया कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा घुटना पीड़ितों की विशेषज्ञ जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क नी-बेल्ट प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर वर्षों से निरंतर सेवाएं दे रहे प्रतिष्ठित चिकित्सकोंकृडॉ. हेमन्त व्यास, डॉ. सुभाष भास्कर, डॉ. भारती पुरोहित, डॉ. आस्था अग्रवाल एवं डॉ. रजा हसन भाटीकृका सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि संस्था पदाधिकारियों ने अधिकाधिक घुटना पीड़ितों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *