Sports

केएल राहुल पर्थ टेस्ट में ओपनिंग कर सकते हैं । फिट होने के बाद प्रैक्टिस शुरू की

टॉप ऑर्डर बैटर शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वे शनिवार को प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। हाल ही में दूसरी बार पिता बने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह कप्तान होंगे। वहीं, केएल राहुल पहले टेस्ट में ओपनिंग कर सकते हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वाका में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। राहुल को शुक्रवार को प्रैक्टिस मैच के दौरान दायीं कोहनी में चोट लग गई थी।

उधर, देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में ही रोक लिया गया है। वे पिछले 20 दिनों से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलने गई इंडिया-ए टीम का हिस्सा थे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने सिलेक्शन कमेटी से बात करने के बाद पडिक्कल को सीनियर टीम के बैकअप के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही रोक लिया है।

भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई है। टीम दौरे की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में पहले टेस्ट के साथ करेगी। वहां भारतीय टीम को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *