

खेरिया ने जीता शूटिंग में गोल्ड मेडल
बीकानेर। अजमेर में आयोजित 11वीं पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में बीकानेर की विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने 4 गोल्ड सहित 5 पदक प्राप्त किये। एकेडमी के डायरेक्टर वीरेन्द्र चौधरी ने बताया की 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में हरीराम खेरिया ने 390/400 अंक के साथ गोल्ड मेडल व चैम्पियन ऑफ़ चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें ट्रॉफी और 11000 ₹ ईनामी राशि प्राप्त किया, एकेडमी के कोच प्यारेलाल बाटड़ ने बताया की जूनियर वर्ग में दीपक रामावत ने 371 अंक के साथ सिल्वर मेडल पर निशाना लगाया। सीनियर वर्ग टीम में हरीराम खेरिया 390, लक्ष्य मेघवाल 375, कृष्णा सुथार 369, ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया व अरविन्द बिश्नोई 375, देवांशु पवार ने 370 अंक अर्जित किये। सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की और चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।
