Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: तीसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: तीसरे दिन भी हुए रोचक मुकाबले
बीकानेर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के तीसरे दिन गुरुवार को वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं के मुकाबले बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण रहे। देशभर से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर राठी और जयपुर खेल प्रबंधक शमीम अहमद अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खेलों को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया और कहा कि बीकानेर में इन खेलों का आयोजन होना गर्व का विषय है। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों का परिचय लिया और बीकानेर के खेल परिदृश्य की जानकारी दी।
यह रहे परिणाम
गुरुवार को 63 किग्रा (महिला वर्ग में गीतांजलि सुधाकर जगदाले (सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र), सुमित कौर (पंजाब विश्वविद्यालय) और सीमा सिकारवार (डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आंध्रप्रदेश) तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 79 किग्रा (पुरुष वर्ग) में लोगेश्वरन एस. (तिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय, तमिलनाडु) ने पहला, एन. वी. महेश (आंध्र केसरी विश्वविद्यालय) ने दूसरा, धनावत गणेश (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब) ने तीसरा और बेल्लमकोंडा वेंकट कृष्णा (चंडीगढ़ विश्वविद्यालय) ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं 69 किग्रा (महिला वर्ग) में सनपति पल्लवी (आंध्र विश्वविद्यालय), अर्शा एस. एस. (महात्मा गांधी विश्वविद्यालय कोट्टायम, केरल), गुज्जाला वर्षिता (डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश), साक्षी घाड़गे (पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर सोलापुर विश्वविद्यालय) और बेल्लाना नानी (आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय) ने क्रमशः पहले से पांचवें स्थान तक कब्जा जमाया। वहीं 88 किग्रा (पुरुष वर्ग) में परीक्षित सोनी (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) ने पहला, एम. तरुण (आंध्र विश्वविद्यालय) ने दूसरा, विवेक (गुरु काशी विश्वविद्यालय) ने तीसरा और देवरकोंडा प्रेम सागर (योगी वेंकना विश्वविद्यालय) ने चौथा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *