Bikaner Bikaner District Rajasthan

विसंगति रखते हुए ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों का किया गया पुनर्सीमांकन

पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में दिया गया कलक्टर को ज्ञापन
बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के कोलायत व बज्जू ब्लॉक के कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों का पुनर्सीमांकन में रखी गई विभिन्न प्रकार की विसंगतियों के मद्देनजर जिला कलेक्टर को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पूर्व ऊर्जा मंत्री भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कोलायत व बज्जू ब्लॉक कांग्रेस तथा देशनोक के जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ता बिश्नोई धर्मशाला से रैली के रूप में रवाना हुए। रैली में शामिल लोगों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि नवसृजित पंचायत समितियों का पुनर्सीमांकन के बाद जो ग्राम पंचायत शामिल की गई है, उसमें ग्राम पंचायत मुख्यालय से पंचायत समिति मुख्यालय तक की दूरी, सड़क मार्ग से जुड़ाव व आमजन की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया है, जिससे ग्राम पंचायत ग्रामवासियों को पंचायत समिति मुख्यालय तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जिला प्रशासन से मांग की है कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के पंचायतीराज व नगर निकाय के किए गए परिसीमन पर पुनर्विचार कर स्थानीय ग्रामीणों को उनकी सुविधा के अनुरूप उन्हें नजदीक की ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों में सम्मिलित कर जनहित में फैसला लेते हुए ही परिसीमन किया जाए।
इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, भू-दान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, प्रधान कोलायत पुष्पादेवी सेठिया, कोलायत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल, बज्जू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणपतराम सीगड़, देशनोक नगरपालिका चेयरमैन ओमप्रकाश मूंधड़ा, झंवरलाल सेठिया, कोलायत उपप्रधान रेवन्तराम, देशनोक नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, सरपंच भेलू घम्माराम माकड़, सरपंच कोलासर राधेश्याम उपाध्याय, देवी सिंह रावलोत पूर्व सरपंच, जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, रूपाराम मेघवाल पूर्व सरपंच, रामगोपाल सियाग पूर्व सरपंच, चेयरमैन हरिराम सियाग, पंचायत समिति सदस्य जगदीश कसवां, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र कसवां, ओमप्रकाश सैन, भगवंत सिंह हाड़ला, अमोलख कुमावत, जगदीश सारण, सुनील गोदारा, भगीरथ गोदारा सरपंच प्रतिनिधि बज्जू, किशनाराम पंवार सरपंच चानी, सुंदर राठी, पंचायत समिति सदस्य रिहान खान, अशोक मेघवाल, राहुल जादूसंगत, सतपाल कुमावत, सांवरलाल भादू, श्रीकृष्ण गोदारा, जीतराम मुंड सहित बड़ी संख्या में कोलायत विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *