

कटारिया को वैश्य गौरव सम्मान
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर ईकाई के तत्वाधान में राज्यपाल पंजाब व प्रशासक चण्डीगढ गुलाबचंद कटारिया को वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया व वैश्य समाज के विभिन्न घटकां के प्रतिनिधि संस्थाओं सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया इस समारोह में दीपप्रज्ज्वलन के पश्चात् महिला ईकाई महामंत्री सरिता नाहटा नेतृत्व में स्वागत गीत का गायन किया गया। रिद्धि- सिद्धि भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद बाफना सहित बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ के विधायक ताराचंद सारस्वत, नोखा के पूर्व विधायक कन्हैया लाल झंवर, डी आई जी जैल श्री सुमन जी मालीवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष मितल इस गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल के साथ मंच पर उपस्थित रहे। वैश्य समाज सहित अन्य समाजों में स्मृति चिन्ह शॉल साफा देकर महामहिम एवं अन्य उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सभागार में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि ये बडे ही गौरव की बात है कि समाज में मुझे मान व सम्मान दिया मैं आप ही तरह एक सामान्य कार्यकर्ता का जीवन जीते जीते आज महामहिम बना हूं। समारोह में युवा ईकाई अध्यक्ष मुदित खंजाची, महामंत्री किशन अग्रवाल ने युवाओं का नेतृत्व किया व सक्रिय रहे सम्मान करने वाली सामाजिक संस्थाओं में मुख्यतः खण्डेलवाल समाज, विजयवर्गीय समाज, महात्मा समाज, अग्रवाल समाज, जैन महासभा के सुरेन्द्र जैन सहित माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
