Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रद्धा से मनाई जाएगी कर्पूरी की जयंती

श्रद्धा से मनाई जायेगी कर्पूरी की जयंती
बीकानेर। जिला ओबीसी विभाग कांग्रेस कमेटी, बीकानेर शहर एवं देहात द्वारा भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम चौधरी भीमसेन बालोद्यान, म्यूजियम सर्किल के पास, सादुल गंज, बीकानेर में आयोजित किया जायेगा। शहर ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष उमा सुथार एवं देहात ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने बताया कि कार्यक्रम में ओबीसी विभाग कांग्रेस के शहर व देहात के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *