Bikaner Bikaner District Rajasthan

ज्योति शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि

ज्योति शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि
बीकानेर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर ने ज्योति शर्मा सुपुत्री ओमप्रकाश शर्मा को हिंदी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। ज्योति शर्मा ने “हिंदी मिथक परंपरा के परिप्रेक्ष्य में नरेश मेहता के काव्य का मूल्यांकन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनका यह शोध कार्य डॉ. कामिनी ओझा के निर्देशन में संपन्न हुआ। ज्योति शर्मा की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *