

तकनीकी अधिकारी होंगे जोशी
बीकानेर। भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में इस बार बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी विशेषज्ञ अनिल जोशी को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। भारतीय तीरंदाजी संघ ने तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए देशभर से 18 तकनीकी अधिकारियों का चयन किया है, जिनमें जोशी भी शामिल हैं।
