

जेएमडीवीसीसी ने जीती अशोक ओहरी जिला सीनियर क्रिकेट ट्रॉफी
बीकानेर। जिला क्रिकेट संध बीकानेर के तत्वावधान में चल रही प्रथम अशोक ओहरी जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को सार्दुल कल्ब क्रिकेट मैदान मे खिताबी मुकाबले मे जेएमडीवीसीसी ने ए जी खान को 3 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि एजी खान की टीम पहले खैलते हुए 31 ओवर मे 7 विकेट पर 177 रन बनाये जिसमे जुबेर अली ने शानदार 89 रन बनाये विनोद चावरिया ने 36 रन व योगेश ने 19 रन बनाये जेएमडीवीसीसी के निर्मल विशनोई ने शानदार गैदेबाजी करते हुए 4 विकेट लिए रोहित, हर्षवर्धन, विशाल, ने क्रमश ने दो दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करती हुई जेएमडीवीसीसी ने 26 ओवर मे 7 विकेट खोकर 179 बना कर मैच 3 विकेट से जीत लिया। कप्तान विशाल हर्ष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाये विनोद कुमावत ने भी 66 रन बनाये। एजी खान टीम के शैफ अली ने 3 विकेट, शायर सिंह ने 2 विकेट, संजय व रिजवान ने भी एक एक विकेट लिए फाइनल मैच के मैंन आफ दी मैच विशाल हर्ष रहे।
प्रतियोगिता प्रभारी अफरोज खान ने बताया कि मैच समाप्त के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाडी रामकुमार झंवर, विशिष्ट अतिथि पीएनवी के डी जी एम राजेन्द्र मोहन शर्मा, मनोज कुमार गौड, चंदू पणिया, कैलाश चौधरी, योग प्रशिक्षक शिवरतन तम्बोली अध्यक्षता संध के कार्यकारी अध्यक्ष राजैन्द झान्ब ने अशोक ओहरी को पुष्प अर्पित किये उसके बाद सभी खिलाडीयां को पुरसकार दिये।
