

जिन चन्द्र सूरिजी महाराज का 52 वां पाटोत्सव 8 से 10 फरवरी तक
बीकानेर। खरतरगच्छ के दादा गुरुदेव परम्परा के पांचवें आचार्य श्री पूज्य जिन चन्द्र सूरिजी महाराज का 52 वां पाटोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ 8 से 10 फरवरी तक रांगड़ी चौक के चतुर्थ दादा गुरुदेव द्वारा प्रतिष्ठित बड़ा उपासरा में आयोजित किया जाएगा । श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास ट्रस्ट व श्री जिनेश्वर युवक परिषद के पदाधिकारियों ने रविवार को बड़ा उपासरा में जैनाचार्य श्री पूज्य जिन चन्द्र सूरिजी महाराज के दर्शन-वंदन कर धर्म चर्चा की तथा उनसे आशीर्वाद लिया तथा आगामी पाटोत्सव में अधिकाधिक भागीदारी का संकल्प दोहराया। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, मंत्री राजीव खजांची, उपाध्यक्ष महावीर डागा, कोषाध्यक्ष फतेह चंद खजांची, राजेश खजांची, जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ, मंत्री मनीष नाहटा, मालचंद बेगानी, अंकित गुलगुलिया, धीरज खटोल सुनील पूगलिया व बड़ा उपासरा ट्रस्ट के ट्रस्टी विपिन मुसरफ आदि आगामी पाटोत्सव और धरोहर दर्शन पर चर्चा की । श्री बड़ा उपासरा ट्रस्ट के सुरेन्द्र कुमार डागा व शालिनी लोढ़ा ने बताया कि जैनाचार्यश्री के पाटोत्सव पर तृतीय दादा गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति श्रीपूज्य जिन कुशल सूरिजी द्वारा रचित ’’सूरि मंत्र की पुस्तक’’, सूरि मंत्र के पटट्ट के दर्शन व उनके द्वारा अभिमंत्रित वासक्षेप वर्तमान खरतरगच्छाधिपति द्वारा पाने, चतुर्थ दादा गुरुदेव द्वारा की गई साधना में उपयोग में लिए गए आसन, गुरुगद्दी, पूजन रचना स्थल, दादा गुरुदेव के इकतीसे की रचना के स्थल का दर्शन लाभ श्रावक-श्राविकाएं कर सकेंगे।
