

जैन महासभा मनाएगी तीन दिवसीय महोत्सव
बीकानेर। जैन महासभा द्वारा भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। महासभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार आयोजन को तीन दिवसीय महोत्सव का रूप दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को जेल रोड स्थित दिगम्बर जैन नसियां जी में महासभा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि भगवान महावीर के अहिंसा और संयम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। 29 मार्च को सेवा दिवस के रूप में अस्पताल व अन्य जगहों पर फल वितरण किया जाएगा। बैठक में विजय कोचर, लूणकरण छाजेड़ आदि उपस्थित थे।
