

अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया
बीकानेर। विश्व बेटी दिवस पर करूणा क्लब इकाई और गाइड सदस्यों ने मनाया। इस अवसर पर रमेश कुमार मोदी ने बताया कि बेटी दिवस किसी प्रकार का उत्सव नहीं बल्कि यह हमें यह अपने व्यवहार और विचारों मे परिवर्तन करने का आह्वान करता है। इस मौके पर शाला के करूणा प्रभारी सौरभ बजाज ने कहा कि हमें शिक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
