Bikaner Bikaner District Rajasthan

ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-कैंप आयोजित करने के निर्देश

ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-कैंप आयोजित करने के निर्देश
बीकानेर। जिला कलेक्टर ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़े के तहत छत्तरगढ़ व पूगल के थारुसर व सियासर पंचकोसा ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अधिकारियों को सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र ग्रामीणों को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने बताया कि पखवाड़े का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से नामांतरण, पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन, पोषण किट वितरण, जल संरचना की मरम्मत सहित अन्य विभागों से जुड़े विभिन्न कार्य करवाए जा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने व अन्य ग्रामजन को जागरूक करने का आह्वान किया।
जिला कलेक्टर ने शिविरों के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। प्री-शिविरों के माध्यम से विद्युत पोल दुरुस्तीकरण, सॉइल हेल्थ कार्ड हेतु मिट्टी की जांच, पेंशनर्स वार्षिक भौतिक सत्यापन, टीबी मुक्त स्क्रीनिंग, जल संरचनाओं की मरम्मत सहित अन्य कार्यों को प्री-कैंप में किया जाए। जिससे पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में लाभान्वितों को कार्ड, किट, खाता विभाजन सहित अन्य कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया जा सके। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *