

इनरव्हील क्लब द्वारा होम्योपैथी विभाग को वॉटर प्यूरीफायर भेंट
बीकानेर। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रोटरी इनरव्हील क्लब की ओर से रानी बाजार स्थित चिकित्सा संकुल के होम्योपैथी विभाग में जनहितार्थ एक वॉटर प्यूरीफायर भेंट किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में यह वॉटर प्यूरीफायर होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. इंद्रा भादू को चिकित्सा संकुल के व्यवस्थापक की उपस्थिति में प्रदान किया गया। राजीव शर्मा ने बताया कि इस वॉटर प्यूरीफायर का उद्देश्य यहां आने वाले मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बेहतर सुविधा मिल सके। इस अवसर पर चिकित्सा संकुल के व्यवस्थापक दिनेश वत्स, आर्किटेक्ट पूनम गहलोत, साबिर एवं योगेश भार्गव मौजूद रहे। वहीं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नीरू डोगरा, सचिव अर्चना महत्ता, कोषाध्यक्ष शिबा सिंह, आईएसओ सोनिया छींपा, भगवती थिरानी एवं कुसुम व्यास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
