Bikaner Bikaner District Rajasthan

सूचना सहायक अभ्यर्थियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

सूचना सहायक अभ्यर्थियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
बीकानेर। सुचना सहायक भर्ती 2023 के पीड़ित अभ्यर्थियों ने 26 मार्च को बीकानेर में आयोजित किसान मेले में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि यह भाजपा सरकार के कार्यकाल की पहली भर्ती है लेकिन न्यायिक बाधा के कारण अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसलिए एएकजी की नियुक्ति कर केस की जल्द सुनवाई तथा सप्लीमेंट्री जोड़ा जाए और न्यायिक बाधा को हटाया जाए। इसी के साथ उन्होंने बताया की इस भर्ती के बाद की भर्तियों के लिए जॉइनिंग भी मिल चुकी है, लेकिन इस भर्ती का अभी तक अंतिम परिणाम नहीं निकला है। मुख्यमंत्री जी ने अभ्यर्थियों की पीड़ा को सुनते हुए आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करेंगे। ज्ञापन देने वालों में योगिता व्यास, चन्द्रवीर, राकेश, सौरभ, रामदेव पुनिया, रोमित, दीपक, आशा, नम्रता, साँवर लाल, गीतिका, सुहासिनी, शालिनी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *