

अनुभव और युवा संगम से होगा औद्योगिक विकास
बीकानेर। जिला उद्योग संघ के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित, सहायक चुनाव अधिकारी विनोद जोशी, एम.एम. मूंधड़ा एवं दिनेश गहलोत ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को विजयी प्रमाण पत्र भेंट किए। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय पुरोहित ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी मतदाताओं ने जिम्मेदारी के साथ मतदान किया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि उनका विजन सदैव औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने का रहा है और इस बार अनुभव एवं युवाओं के संगम के साथ नई ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उद्योग जगत को नई दिशा देने और बीकानेर के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने में यह टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा सहित वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुंदर सोनी, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारड़ा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन एवं अरविंद चौधरी को भी विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में युवा उद्योगपति पिंटू राठी, एडवोकेट प्रशांत तंवर, भंवरलाल चांडक, विमल दम्माणी, महेश चांडक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
