Bikaner Bikaner District Rajasthan

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती पंजीकरण 2 फरवरी तक

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती पंजीकरण 2 फरवरी तक
जयपुर/बीकानेर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती 01/2026 के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 07 जनवरी से प्रारम्भ हुई थी जिसकी अन्तिम तिथि 2 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्‍मीदवार भर्ती से सम्बंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है। अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए उम्‍मीदवार अब 02 फरवरी 2025 ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। इस भर्ती के लिए 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 (दोनो दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्‍मीदवार पात्र होगें। उम्मीदवार का 12 वी कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित और भौतिक विषय के साथ या कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंक सहित अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक अनिवार्य है अथवा 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्‍मीदवार भी आवेदन के पात्र है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *