India

सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का शुभारम्भ

सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का शुभारम्भ
फोंडा। सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवलेजी का 83 वां जन्मोत्सव एवं संस्था के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 17 से 19 मई की अवधि में फार्मागुडी, फोंडा स्थित गोवा अभियांत्रिकी महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का शुभारम्भ 23 देशों से 19 हजार से अधिक भक्तों की उपस्थिति में हुआ। सनातन संस्था के प्रवक्ता अभय वर्तक ने बताया कि महोत्सव के आरम्भ में शंखनाद, गणेश वंदना और वेदमंत्रों के पाठ उपरांत मान्यवरों के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, श्रीमती कुंदा जयंत आठवलेजी, कुंडई के दत्त पद्मनाभ पीठ के पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंद स्वामीजी, ‘सनातन बोर्ड’ के प्रणेता पूजनीय देवकीनंदन ठाकुर, केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्री श्रीपाद नाईक, गोवा के ऊर्जा मंत्री श्री सुदिन ढवळीकर, गोवा राज्य के समाजकल्याण मंत्री श्री सुभाष फळदेसाई, भाजपा के गोवा राज्य के प्रदेशाध्यक्ष दामोदर नाईक, कर्नाटक स्थित मैसूर राजघराने के युवराज तथा मैसूर के सांसद श्री यदुवीर कृष्ण दत्त चामराज वाडीयार, ‘सुदर्शन न्यूज’ के प्रधान संपादक श्री सुरेश चव्हाणके, सनातन संस्था के प्रवक्ता ी चेतन राजहंस और श्री अभय वर्तक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि पहले गोवा में लोग सागर तथा अन्य स्थल देखने आते थे; अब गोवा में सनातन संस्था का कार्य आरंभ होने पर लोग भारतीय संस्कृति और देवालय देखने गोवा आते हैं। गोवा भोगभूमि नहीं, यह देवभूमि है। सनातन संस्कृति और शंखनाद महोत्सव से यहां का अर्थतंत्र और सांस्कृतिक पर्यटन बढेगा। विगत 15 वर्षों से सनातन संस्था हिन्दू धर्म का प्रसार करने का महान कार्य कर रही है सनातन संस्था का कार्य समाज के लिए दीपस्तंभ समान है। म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *