

पीबीएम में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। प्राचार्य डॉ. सोनी ने बताया कि पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर मे एक आरजीएचएस काउंटर दोनों शिफ्ट सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक मरीजों के एडमीशन एवं डिस्चार्ज के लिए खुला रहेगा. बच्चा अस्पताल में भी अब दोनों शिफ्ट सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक एक्स रे सुविधा मिलेगी. सोनी ने कहा कि कैंसर विभाग में मरीजों हेतु उपयोग में लिए जा रहे चिकित्सकीय उपकरणों, मशीनों आदि के रखरखाव एवं मरम्मत हेतु बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी साथ ही टेण्डर प्रक्रिया की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी, इसके लिए पीबीएम अधीक्षक एवं कॉलेज प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य करेगें।
पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार, समाजसेवी जेठमल बोथरा, सोहन लाल बैद, वित्तीय सलाहकार राजेंद्र खत्री, डॉ. अजय श्रीवास्त, आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल की निदेशक डॉ. नीति शर्मा,डॉ. सुरेन्द्र बेनीवाल, डॉ. मुकेश सिंघल, डॉ. अथिमान, डॉ. जितेंद्र आचार्य, नानूराम देवकिशन, प्रवीण सोनी, चित्रेश, निजी सहायक विनय गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
