Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण और गंदगी की भरमार


बीकानेर। शहर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण और गंदगी की समस्याएं स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। कॉलोनी के सेक्टर 3 में चारों तरफ गंदगी पसरी पड़ी है। गंदगी के कारण जगह-जगह कचरे का ढेर बन गये है इससे कॉलोनी के रास्ते बंद हो गए हैं, और स्थानीय लोग परेशान हैं। वहीं 3 सेक्टर में लोगों ने अपने घर के इतना ज्यादा अतिक्रमण कर लिया है कि दुर्घटना कभी भी हो सकती है। हाल ही में करमीसर रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक खंभे से टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घटना अवैध अतिक्रमण और गंदगी के कारण हुई, जिससे सड़क की स्थिति और सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन को शीघ्र और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि मुरलीधर व्यास कॉलोनी के निवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *