

बंद किया हुआ रोड़ कट खोला तो दर्ज होगी एफआईआर
बीकानेर। एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में एडीएम प्रशासन ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को जिले में चल रहे ओवरलोड व ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
अब नाल हवाई अड्डे तक रोड़ किनारे लगेंगी रोड़ लाइट !
बैठक में एडीएम प्रशासन को एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि जैसलमेर रोड़ पर करमीसर से लेकर एमजीएसयू तक और नाल ओवरब्रिज से नाल एयरपोर्ट तक रोड़ लाइट लगाई पहले ही लगाई जा चुकी है। अब एमजीएसयू से नाल ओवरब्रिज तक रोड़ लाइट का प्रपोजल भेजा जाएगा। अगर यह अप्रूव हो जाता है तो करमीसर फांटे से नाल हवाई अड्डे तक रोड़ लाइट लग जाएगी। एडीएम प्रशासन ने कहा कि अब ये पूरा क्षेत्र बीडीए के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आ गया है लिहाजा इसे जल्द अप्रूव करवाकर पूरा करवाएं।
बंद रोड़ कट को खोला तो दर्ज होगी एफआईआर
बैठक में पीडब्ल्यूडी एन एच के अधिकारियों ने बताया कि डूंगरगढ़ और सेरूणा में एक्सीडेंट्स को देखते हुए कुछ रोड़ कट बंद किए गए थे। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने रोड़ कट फिर से खोल दिए। इस पर एडीएम प्रशासन ने रोड़ कट बंद करते हुए इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में देने और रोड़ कट को फिर से खोलने की स्थिति में थाने में संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। ट्रैफिक इंचार्ज श्री नरेश निर्वाण ने अंबेडकर सर्किल पर रोड़ का काम पूरा होने के बावजूद रोड़ पर खड़्डे होने और मोटरेबल नहीं होने के बारे में बताया। एडीएम प्रशासन ने रोड़ ठीक करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए।
