

कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 11 जनवरी तक अवकाश घोषित
बीकानेर। जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में बताया कि मौसम विभाग की ओर जारी पूर्वानूमान के आधार पर शीतलहर और तेज सर्दी को देखते हुए 11 जनवरी तक जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को शीतलहर और सर्दी के प्रभाव से बचाने एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा। शेष स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा।
