Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यापार उद्योग मंडल द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

व्यापार उद्योग मंडल द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
बीकानेर। व्यापार उद्योग मंडल, बीकानेर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल की विभिन्न एसोसिएट संस्थाओं के अध्यक्ष-मंत्री एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि व्यापार जगत से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मंडल सदैव प्रयासरत है तथा समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करवाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में सचिव संजय जैन रवि पुरोहित, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, मेघाराम गोदारा, सह सचिव प्रेम जोशी, इमरान राठौड़, मीडिया प्रभारी सुशील यादव, रमेश पुरोहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *