Bikaner Bikaner District

लक्ष्मीनाथ मंदिर में फूलों की होली कल

लक्ष्मीनाथ मंदिर में फूलों की होली कल
बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में 12 मार्च को जिला प्रशासन, बीकानेर तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के सहयोग श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित होने वाले ठाकुर जी संग फूलों की होली एवं महारास कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नमृता वृष्णि तथा नगर निगम बीकानेर के आयुक्त मयंक मनीष ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की मंगल कामना की। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि, इस कार्यक्रम में गोवर्धन (मथुरा) के दीपक शर्मा एंड पार्टी के गिरिराज लोक कला संस्थान के सदस्यों द्वारा महारास, डांडिया रास, मयूर नृत्य दीपक नृत्य चरकुला नृत्य तथा ठाकुर जी के संग फूलों की होली आदि रंगारंग कार्यक्रमों का भव्य प्रस्तुतियां होगी।
पोस्टर विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *