

सेवानिवृत बैंकर्स का होली मिलन समारोह 9 मार्च को
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन, बीकानेर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 9 मार्च को एसबीबीजे भवन, घड़सीसर में किया जाएगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा संगठन के वर्ष 2014 में सेवानिवृत हुए सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। संघ के सचिव आर.के. शर्मा ने बताया कि हाल ही में आयोजित बैठक अध्यक्ष भूदेव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कोषाध्यक्ष एस.एस. जोशी ने संगठन का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी होली मिलन समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, आर.के. श्रीमाली, मांगी लाल सेवग, डी.एल. भटेजा, नलिन कुमार सारवाल, माणक चंद सुथार, सुरेश शर्मा, वी.के. शर्मा, रवि राजवंशी, एस. सोनी, जे.पी. वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने समारोह को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।
