Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

होली धमाल 28 फरवरी को, पोस्टर का किया विमोचन

होली धमाल 28 फरवरी को, पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की महिला विंग बीकानेर चैप्टर द्वारा 28 फरवरी को पार्क पैराडाइज में होली फैमिली सेलिब्रेशन आयोजित किया जाएगा। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि बावलिया ग्रुप कोलकाता द्वारा होली धमाल की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 28 फरवरी को शाम सात बजे शुरू होने वाले इस समारोह में जीतो परिवार आमंत्रित रहेगा तथा चंग के साथ गीतों की धूम मचेगी। उक्त आयोजन के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को जीतो बीकानेर चैप्टर के चैयरपर्सन जयचंदलाल डागा, विपुल कोठारी, रजनी नाहटा, प्रीति डागा, प्रियंका बैद, चांदनी सुराना एवं कुसुम नौलखा द्वारा किया गया। गौरतलब है कि बावलिया बीते 28 वर्षों से लोक संगीत, लोक नृत्य और पारम्परिक कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति को संजोते हुए आगे बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *