Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

साप्ताहिक काव्य गोष्ठी में हिंदी-उर्दू के रचनाकारों सुनाई अपनी रचनाएं

साप्ताहिक काव्य गोष्ठी में हिंदी-उर्दू के रचनाकारों सुनाई अपनी रचनाएं
बीकानेर। पर्यटन लेखक संघ व महफिले-अदब की साप्ताहिक काव्य गोष्ठी होटल मरुधर हेरिटेज में आयोजित हुई। इस गोष्ठी में हिंदी और उर्दू के रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. नरसिंह बिनानी ने नवाचार पर अपनी हास्य व्यंग्य रचना सुनाई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कमल किशोर पारीक ने मां को समर्पित रचना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पर्यटन लेखक संघ की साप्ताहिक गोष्ठियां बीकानेर में साहित्य को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही हैं, जहां हिंदी, उर्दू और राजस्थानी साहित्य को मंच मिल रहा है। आयोजक डॉ. ज़िया उल हसन कादरी, शायर जाकिर अदीब, असद अली असद, वली मुहम्मद गौरी वली रजवी, डॉ. जगदीश दान बारहठ, अमर जुनूनी, भगवती पारीक, सरोज शर्मा और अब्दुल शकूर सिसोदिया ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। गोष्ठी का संचालन डॉ. ज़िया उल हसन कादरी ने किया। प्रो. टी. के. जैन ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *