Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

हीमोफीलिया जागरूकता शिविर आयोजित

हीमोफिलिया जागरूकता शिविर आयोजित
बीकानेर। हीमोफीलिया सोसायटी, बीकानेर चौप्टर की ओर से समता नगर में हीमोफीलिक सदस्यों एवं हीमोफीलिक परिवारों के लिए हीमोफिलिया जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हीमोफीलिया रोग, उसके उपचार तथा केन्द्र व राज्य सरकार तथा सोसायटी की ओर से रोगियों को प्रदत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। उनकी रोग से संबंधित जिज्ञासाओं को संवाद के माध्यम से दूर किया गया। डॉ. जी.एस.तंवर ने कहा कि हीमोफीलिया रक्त का थक्का नहीं जमने का अनुवांशिक रोग है। इस बीमारी में रक्त में थक्का जमाने वाले एक विशेष घटक की कमी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *