Bikaner Bikaner District Rajasthan

भार वाहन मालिकों को 15 मार्च तक जमा करवाना होगा कर

image description

अवकाश दिवसों में भी खुला रहेगा परिवहन कार्यालय
बीकानेर। भार वाहनों के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-2026 का वार्षिक कर देय हो गया है। यह वार्षिक कर जमा कराने की अन्तिम तारीख 15 मार्च 2025 है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्अनिल पंड्या ने बताया कि बीकानेर में 9 हजार 200 भार वाहनों में से अब तक सिर्फ 800 भार वाहनों द्वारा ही अपना देय कर ऑनलाईन जमा करवाया है। जिन भार वाहन स्वामियों द्वारा अपनी वाहनों का कर अभी तक ऑनलाईन जमा नहीं कराया है, उनके लिए विभाग द्वारा नवाचार करते हुए उन्हें दूरभाष, एसएमएस और नोटिस के भी सूचित किया जा रहा है जिससे वे अपने वाहन कर समय पर ऑनलाईन जमा करा सके और वाहन जप्ती व ब्याज से बच सके।
उन्होंने बताया कि भार वाहनों की सघन चैकिंग के लिए विभाग द्वारा 4 उड़नदस्तों को भी राऊण्ड दी क्लॉक ड्यूटी में तैनात किया गया है। जो भार वाहन स्वामियों और चालकों को कर समय पर जमा कराने हेतु सूचित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिन भार वाहन स्वामियों द्वारा अपने भार वाहनों का देय कर 15 मार्च 2025 की मध्य रात्रि के पश्चात तक जमा नहीं पाया जाता है, उन भार वाहनों को जब्त करते हुए मय 3 प्रतिशत ब्याज दर से कर वसूल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *