Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

कोचर की स्मृति में हृदय व अन्य रोग जांच व परामर्श शिविर

कोचर की स्मृति में हृदय व अन्य रोग जांच व परामर्श शिविर
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तपागच्छश्री संघ, आत्मानंद जैन सभा, कोचर मंदिरात व पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर माइन्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समाज सेवी व भामाशाह चन्द्र बाबू कोचर की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में रविवार को सुबह सात बजे से सुबह साढ़े दस बजे हृदय एवं रक्तचाप सहित विभिन्न रोगों जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। पुरानी जेल रोड पर आर्य समाज भवन के पास गुलाब कृपा भवन में सुबह सात बजे से साढ़े दस बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में आधुनिक मशीनों से यथा अंगूली से ई.सी.जी. कोलेस्ट्रोल (लिपिड पैनल), मधुमेह परीक्षा, कम्पलीट ब्लड काउंट, किडनी फंक्शन, रक्तचाप, पल्स ऑक्सीजन लेवल, हृदय धड़कन की अनियमितता की जांच निःशुल्क की जाएगी।
बीकानेर में हृदय रोग ,निःशुल्क रक्त परीक्षण, परामर्श एवं दवा वितरण का यह अपने आप में पहला निःशुल्क शिविर होगा। शिविर में कुछ जांचे अमेरिका से लाई गई विश्व की अत्याधुनिक  विशेष मशीनों से की जाएगी।  रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *