Bikaner Bikaner District

हरित योग कार्यक्रम 12 को

हरित योग कार्यक्रम 12 को
बीकानेर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 सिग्नेचर इवेंट के तहत हरित योग कार्यक्रम का आयोजन 12 जून को प्रातः 6.30 बजे से धरणीधर मंदिर परिसर में किया जाएगा।
आयोजन प्रभारी  योग प्रशिक्षक भुवनेश पुरोहित ने बताया कि केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय तथा योग संगठन प्रवीर योगासना स्पोर्ट्स अकादमी एवं संस्कृति विकास फाउंडेशन और ध्यान केन्द्र एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, क्रीड़ा भारती, प्रवीर योगासन, एकलव्य तीरंदाजी संस्थान के खिलाड़ियों सहित लगभग अन्य लोगों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अभ्यास के बाद पौधरोपण किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद अतिथियों का संबोधन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *