

कड़ी मेहनत एवं अनुशासन सफलता की कुंजी
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर केे अन्तर महाविद्यालयी खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता स्पोकल-2026 का समापन हुआ। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी एवं पूर्व कप्तान, भारतीय फुटबॉल टीम मगन सिंह राजवी रहे। विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्याार्थियों को सफलता हेतु जीवन में दृढ निश्चय, कड़ी मेहनत एवं अनुशासन को अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए निरंतर प्रयासरत रहने एवं लक्ष्य प्राप्ति तक कठीन परिश्रम करने की बात कही। प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने स्वागत अभिभाषण दिया एवं सभी विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक खेलन हेतु प्रशंसा की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने स्पोकल-2026 की सफलता हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं स्पोकल-2026 के मुख्य बिन्दुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्तिम दिवस में रस्सा-कस्सी, एकल गान, समुह नृत्य प्रतियोगिताओं में वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर विजेता रहा एवं वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां (उदयपुर) उप-विजेता रहा। इस मौके पर डॉ. प्रवीण कुमार पिलानियां व डॉ. परमाराम गोरछीया वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर, डॉ. महेन्द्र सिंह मील, डॉ. जागृति श्रीवास्तव व डॉ. निखिल श्रृंगी वेटरनरी महाविद्यालय, नवानिया (उदयपुर) एवं डॉ. सुनिल कुमार व डॉ. सोनिया डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर के टीम मैनेजर के रूप में नेतृत्व किया।
