Bikaner Bikaner District Rajasthan

संस्कारों को पल्लवित करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है ज्ञानशाला

संस्कारों को पल्लवित करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है ज्ञानशाला
बीकानेर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा तेरापंथ भवन में ज्ञानशाला का संचालन किया गया। रविवार को मुनि सुमति कुमार व मुनि श्रेयांश कुमार के सान्निध्य में ज्ञानशाला में भारत के केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि यह पावन भूमि है जहां से अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी ने महाप्रयाण किया। उन्हीं पुण्यात्मा की देन यह ज्ञानशाला सुसंस्कारों के बीजारोपण का कार्य कर रही है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों में अनुशासन, नैतिकता, सदाचार, सद्व्यवहार, व्यसन मुक्ति जैसे अनेक सद्गुणों का विकास हो रहा है। तेरापंथी महासभा के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेङ ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर तेरापंथी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष व तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी अमरचंद सोनी, ज्ञानशाला संयोजिका सुनीता पुगलिया, मुख्य प्रशिक्षिका प्रेम बोथरा, देवेंद्र डागा, चैतन्य रांका, संदीप रांका सहित सभी प्रशिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *