

योग शिविर में गहलोत का स्वागत
बीकानेर। ऋषिकेश स्थित गीता भवन में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार समारोह में भाग लेकर लौटे नंदकिशोर गहलोत का बीकानेर आगमन पर पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित प्रातः कालीन योग शिविर के दौरान स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नन्द किशोर गहलोत ने ऋषिकेश के इस आयोजन में एक विशेष बच्चों के समूह के संयोजक के रूप में सेवा प्रदान की। उन्होंने बच्चों को संस्कार प्रक्रिया में भाग दिलवाते हुए अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य किया। उनके इस सेवा भाव को बीकानेर में सराहा गया। योग शिविर के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ योगशिक्षक नरेंद्र सुथार,गुड्डू देवी, ऋतु जोशी, विकास जोशी, युवा प्रभारी
