Bikaner Bikaner District Rajasthan

गायत्री परिवार के चार दिवसीय धार्मिक आयोजन

गायत्री परिवार के चार दिवसीय धार्मिक आयोजन
बीकानेर। गायत्री परिवार द्वारा तिलक नगर क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 13 मार्च से 16 मार्च तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा बृहद हनुमान मंदिर से भक्तवत्सल हनुमान मंदिर, तिलक नगर तक निकाली जाएगी। यात्रा में 108 कलश लेकर महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत करेंगे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। इस आयोजन में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ पवन कुमार ओझा, करणीदान, श्रीमती सरला चौधरी, मधु चौधरी, राधेश्याम नामा तथा डॉ. सोनाली सक्सेना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। यज्ञ के मुख्य यज्ञकर्ता गोपाल जी चूरू से पधारेंगे, जो यज्ञ की विधिवत अगुवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *