

गौर पूर्णिमा एवं पुष्प होली महोत्सव सम्पन्न
बीकानेर। कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) बीकानेर शाखा के तत्वावधान में गौर पूर्णिमा (भगवान श्री चौतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस) एवं पुष्प होली महोत्सव अत्यंत भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक श्रद्धालु भक्तों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं संकीर्तन महोत्सव मनाया गया। समारोह में नाट्य प्रस्तुति एवं आध्यात्मिक खेल हुआ।
