Bikaner District Rajasthan

315 बच्चों को दिये निःशुल्क चश्मे

315 बच्चों को दिये निःशुल्क चश्मे
बीकानेर/श्रीगंगानगर। विधायक जयदीप बिहाणी ने बच्चों को सलाह दी है कि वे अपनी बातों को मां-बाप और गुरुजन से शेयर करें। बेटियों के लिए मां से बढ़ कर कोई बेहतर मित्र नहीं हो सकती। बातों को शेयर करने से बच्चो को सही राह चुनने में आसानी होगी। विधायक जयदीप बिहाणी गुरुवार को नेतेवाला स्थित सरकारी स्कूल में कमजोर नजर वाले बच्चों में निःशुल्क चश्मों के वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों में राजनीतिक सोच भले ही अलग अलग हो मगर बच्चों की शिक्षा और उनके विकास को लेकर सबकी सोच एक जैसी होनी चाहिए। जब गांवों की सम्पन्नता का जिक्र होता है तो नेतेवाला का नाम सबसे पहला आता है। विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा कि नेतेवाला के मेहनतकश लोगों ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। युवा पीढ़ी को भी अपनी व्यक्तिगत पहचान के साथ साथ बुजुर्गों के सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाना है। विधायक जयदीप बिहाणी ने नेतेवाला के अलावा 2 एमएल और 4 एमएल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हुए कार्यक्रम में भी कमजोर नजर वाले 315 बच्चों में चश्मों का वितरण किया। दो माह पहले कैंप लगाकर इन सभी बच्चों की विधायक की ओर से नेत्र जांचें करवाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *